मंत्री के निर्देश पर सुधरी बिजली व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
मंत्री के निर्देश पर सुधरी बिजली व्यवस्था


भागलपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। जिले के हबीबपुर नगर पंचायत के कब्रिस्तान स्थित जर्जर तार को बिजली मंत्री शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल के निर्देश पर ठीक करा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों जनाजा दफनाने के दौरान करंट के हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। विद्युत विभाग मंत्री की टीम द्वारा बिहार सरकार के विद्युत मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को सारी घटनाओं से अवगत कराया, जिसके बाद मंत्री के निर्देश के पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे औश्र युद्ध स्तर पर मरम्मती कार्य शुरू कराया।

बिजली विभाग की टीम ने 11000 का कॉपर तार लगाया। अन्य खतरनाक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा ना हो। स्थानीय लोगों ने विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। ग्रामीण आफताब वारसी ने बताया कि विभाग के कार्य से संतुष्ट हैं।

11000 का कॉपर तार लगाया गया है और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। जिससे समाज में बिजली को लेकर सही व्यवस्था हो सके। मोहम्मद फैज ने बताया कि विभाग के काम से संतुष्ट हैं। यदि यह कार्य पहले ही कर दिया जाता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story