बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना


सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुँचे और बाबा हरिहर नाथ के दर्शन व पूजा-अर्चना की।

पूनम सिन्हा प्रातः 07:00 बजे मंदिर परिसर पहुँचीं। विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करने के बाद उन्होंने राज्य की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उन्हें बाबा हरिहरनाथ की तस्वीर आशीर्वाद के तौर पर भेंट की गई।

सचिव के आगमन और दर्शन-पूजन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष तैयारियाँ की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए, जिससे पूजा-अर्चना का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story