पट खुलते ही पंडालों मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़

WhatsApp Channel Join Now
पट खुलते ही पंडालों मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़


पट खुलते ही पंडालों मां दुर्गा के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए उमड़ी भीड़


अररिया 17 अक्टूबर(हि.स.)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर महासप्तमी के दिन शनिवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न पूजा समितियों का पूजा पंडाल के पट को खोल दिया गया। पट खुलने के साथ ही शक्ति की देवी मां दुर्गा के पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी।सुबह से ही मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिया भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा किया गया। मां भवानी के गीतों से पूरा शहर भक्ति के माहौल में डूब गया और ढाक पर पड़ने वाले थाप की गूंज से भक्ति की धुनों से वातावरण गुंजायमान हो गया। बंगाली अखाड़ा, कालीबाड़ी,गोदना ठाकुरबाड़ी,सुलतानी माई मंदिर,हाई स्कूल रोड दुर्गा पूजा समिति,पुस्तकालय रोड पूजा समिति,स्टेशन स्थित दुर्गा,काली मंदिर,बिहार बंगाली समिति द्वारा स्थापित पूजा पंडाल, मां अम्बे अर्चना मंदिर,मार्केटिंग यार्ड,चौहान टोला पूजा समिति सहित अन्य पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं।पंडालो में बांग्ला विधि से हो रहे पूजा-अर्चना और पुष्पांजलि में बड़ी संख्या में मां के भक्तो ने भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762755 Articles

Share this story