पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम

WhatsApp Channel Join Now
पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम


पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम


पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम


सुपौल, 01 जून (हि.स.)। जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया वार्ड संख्या-4 में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में पोखर में डूबने से 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान बेरिया वार्ड संख्या-4 निवासी नारायण मंडल (63) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार दोपहर वह खेत से काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक पोखर पर हाथ-पैर धोने के लिए रुके।

बताया जा रहा है कि पोखर में उतरते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

आसपास मौजूद लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्हें बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और काफी मशक्कत के बाद पोखर से उनका शव बाहर निकाला गया।घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

शव को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव का माहौल गमगीन हो गया। नारायण मंडल अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पांच पुत्रियों में से चार की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्री अविवाहित है। इसके अलावा उनके दो पुत्र भी हैं। परिजनों ने बताया कि वह परिवार के जिम्मेदार और मेहनती सदस्य थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद राजेश्वरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story