तालाब में गंदगी से नाराज बंगाली समुदाय का प्रतिमा विसर्जन से इनकार

WhatsApp Channel Join Now
तालाब में गंदगी से नाराज बंगाली समुदाय का प्रतिमा विसर्जन से इनकार


भागलपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। भागलपुर में गंगा किनारे बने विसर्जन तालाब में फैली भारी गंदगी के कारण बंगाली समुदाय के लोगों में गहरा आक्रोश देखा गया। गंदगी के अंबार से नाराज श्रद्धालुओं ने इस तालाब में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने से साफ इनकार कर दिया।

लोगों का कहना था कि तालाब की स्थिति इतनी दयनीय है कि ऐसे पवित्र धार्मिक अनुष्ठान के बाद इस कचरे के बीच प्रतिमा विसर्जन करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। विसर्जन स्थल पर हंगामे और असंतोष की स्थिति को देखते हुए, बाद में गंगा किनारे ही बने दूसरे साफ-सुथरे तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न कराया गया। इस अव्यवस्था को लेकर बंगाली समुदाय और स्थानीय लोगों ने संबंधित प्रशासनिक विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

श्रद्धालुओं का कहना था कि नगर निगम और संबंधित विभागों को यह भली-भांति पता होता है कि किस त्योहार पर कहाँ विसर्जन होना है। इसके बावजूद धार्मिक आयोजनों के समय विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई सुनिश्चित नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे बड़े त्योहारों और धार्मिक अवसरों पर पहले से ही पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764546 Articles

Share this story