भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प


समस्तीपुर, 01 मई (हि.स.)। समस्तीपुर जिले के ताजपुर मजदूर आंदोलन की याद में भाकपा माले ने झंडोत्तोलन के पश्चात शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर शहीद मज़दूर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को भाकपा माले, खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा आदि संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में मजदूर ताजपुर स्थित जनता मैदान में इकट्ठा होकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजकिशोर महतो द्वारा झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों ने शहीद मज़दूरों की याद में शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी रही।

मौके पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक अधिकारों की रक्षा और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। संचालनकर्ता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज उन्हें कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिन्हें मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।

संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मजदूरों को जीने लायक वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करने, मजदूर विरोधी श्रमकोड कानून, निजीकरण -ठेकेदारीकरण की नीतियों को वापस लेने, महंगाई- बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की।

इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकी कार्यक्रम का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की। मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० रहमान, शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भईया मेरा मकसद आपकाे परेशान करना नहीं है। बस स्कूल में एडमिशन के विशेष में कुछ जानकारी और बुक्स के बारे में पूछना था।आपका शिडूल मुझे नहीं है। इसलिए मेरे जब तब फाेन करने से आप परेशान हाे रहे हाेंगे। आपकाे जब भी समय मिले ताे एक बार खुद ही काॅल कर लिजिएगा।मै आपका ज्यादा समय नहीं लूंगी। काॅल का इंतजार करूंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय

Share this story