सुपौल में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने बच्चों को पिलाई दो बूंद दवा

WhatsApp Channel Join Now
सुपौल में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने बच्चों को पिलाई दो बूंद दवा


सुपौल में पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने बच्चों को पिलाई दो बूंद दवा


सुपौल, 22 नवंबर (हि.स.)। जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से रविवार को पांच दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बसंतपुर प्रखंड के रानीगंज, भगवानपुर स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-18 में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 22 नवंबर से 26 नवंबर तक संचालित होगा।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. ममता कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीएचएस) बाल कृष्ण चौधरी, डीएमईओ शशि भूषण प्रसाद, जेएसआई के डीसी नीरज कुमार सिंह, बसंतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, बीएचएम, बीसीएम, बीएम एंड ई सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

शुभारंभ के दौरान जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा पीने से वंचित नहीं रहना चाहिए। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी तत्परता से काम करें और प्रत्येक लक्षित बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान जिले के 4,26,948 घरों तक पहुंचकर कुल 4,93,875 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 970 हाउस-टू-हाउस टीम, 92 ट्रांजिट टीम, 18 मोबाइल टीम एवं 123 वन मैन टीम तैनात की गई हैं। अभियान की निगरानी और संचालन के लिए 345 पर्यवेक्षक, 148 स्वास्थ्य संस्थान, 749 आईसीडीएस केंद्र, 949 आशा कार्यकर्ता तथा 685 स्वयंसेवकों को लगाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और अभियान में सहयोग कर बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में अपनी भूमिका निभाएं।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story