अपरहण के आरोपित को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
अपरहण के आरोपित को पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार


भागलपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बाथ थाना क्षेत्र के बाथ गांव में 14 दिन पूर्व गांव के दो युवकों ने एक युवती का अपहरण लिया था। हालांकि पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया है।

इस मामले में पीड़िता युवती के पिता पिता चंदन कुमार ने सोमवार को मीडिया को बताया कि हमारे गांव के रहनेवाले सुमन सिंह और मौना कुमार ने हमारे पुत्री का अपहरण कर लिया था। इस घटना की जानकारी पुलिस को देने पर पुलिस ने आरोपी के भाई को बाथ थाना लाया तब हमारी पुत्री बरामद हो पाई। पुलिस ने हमारे पुत्री का मेडिकल कराकर भागलपुर न्यायालय में बयान दर्ज कराया लेकिन पुलिस के द्वारा अपहरण करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं करने पर यह लोग पूरे गांव में घूम रहे हैं।

उन्होंने कहा हमें ऐसा लगता है कि हमारे पुत्री और हमारे साथ कोई बड़ा घटना को ये लोग अंजाम दे सकते हैं। हमारा पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से उक्त दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story