बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की जिला इकाई की कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ चुनाव

WhatsApp Channel Join Now
बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की जिला इकाई की कार्यकारिणी का निर्विरोध हुआ चुनाव


अररिया 30 अक्टूबर(हि.स.)। बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन की अररिया जिला शाखा की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। सिपाही सुभाष कुमार यादव अध्यक्ष बने। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से मतदान नहीं हुआ।

गुरुवार को पुलिस केंद्र में नामांकन हुआ था और 31 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय थी। सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया, इसलिए मतदान की जरूरत नहीं पड़ी।शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

सिपाही शुभम सिंह उपाध्यक्ष और सिपाही मो. जहांगीर आदिल द्वितीय उपाध्यक्ष चुने गए। सिपाही संदीप कुमार पासवान सचिव और सिपाही रितेश कुमार झा कोषाध्यक्ष बने।सिपाही निलेश कुमार संयुक्त मंत्री, सिपाही राम गुलेल कुमार केंद्रीय सदस्य और महिला सिपाही स्मिता कुमारी अंकेक्षक चुनी गई।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार पुलिस मेन्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष और पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार तथा सहरसा जिलाध्यक्ष और मुख्य चुनाव पदाधिकारी दीनानाथ कुमार मौजूद रहे।उन्होंने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और जिम्मेदारी की शपथ दिलाई। सभी को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

शपथ ग्रहण के बाद पुलिस केंद्र में मौजूद जवानों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। पुलिसकर्मियों ने उम्मीद जताई कि एसोसिएशन जवानों की समस्याएं मजबूती से उठाएगा।खासकर पुलिसकर्मियों के कल्याण, आवास, भत्ता और ड्यूटी से जुड़ी परेशानियों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769436 Articles

Share this story