छपरा में ज्वेलरी दुकान कस शटर तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में ज्वेलरी दुकान कस शटर तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस


छपरा में ज्वेलरी दुकान कस शटर तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस


सारण, 01 अगस्त (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिंटोलिया स्थित मां गहना ज्वेलर्स में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर और लॉकर तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति समेटकर फरार हो गए।

शनिवार सुबह दुकान संचालक भगवान लाल सोनी जब पहुंचे, तो टूटा शटर देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पीड़ित के अनुसार, अपराधी पूरी तैयारी से आए थे। उन्होंने पहचान छुपाने की नीयत से बाहर लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर के कैमरों के तार उखाड़ दिए।

घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story