कटिहार पुलिस के विशेष अभियान में 72 अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 28 नवंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिहार पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इसी क्रम में सेमापुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डहरा बांध पुल के समीप घेराबंदी कर एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल के साथ दो विधि-विरुद्ध बालकों (किशोरों) को निरुद्ध किया है। सेमापुर थानाध्यक्ष को रात्रि में सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस बल द्वारा चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान भागने की कोशिश कर रहे दोनों किशोरों को दबोच लिया गया।

इसके अतिरिक्त, कटिहार पुलिस ने विभिन्न कांडों में 28, अजमानतीय वारंट में 04 और जमानतीय वारंट में 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। विशेष अभियानों में शराब के कांडों में 18, हत्या के प्रयास में 03, एनडीपीएस एक्ट में 01 और आर्म्स एक्ट में 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने इस दौरान 3.5 लीटर विदेशी शराब, एक मास्केट, एक जिंदा कारतूस, पांच मोबाइल, दो बाइक, एक कार बरामद करने के साथ ही एक अपहृता को भी सकुशल बरामद किया है। वहीं, सघन वाहन चेकिंग अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 5,500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784598 Articles

Share this story