पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपित को किया गिरफ्तार
Aug 13, 2026, 14:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 13 अगस्त (हि.स.)। डोरीगंज थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चकिया गांव में छापेमारी कर नामजद आरोपित तुलसी राय का पुत्र गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया।
आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत हत्या का मामला दर्ज था। पुलिस गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

