लड़की अपहरण मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
दरभंगा, 25 अगस्त (हि.स.)। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के झझरा गांव में पुलिस ने सोमवार की देर शाम छापेमारी कर लड़की अपहरण मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झझरा गांव निवासी विजय शेखर पासवान के पुत्र आदित्य रंजन के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि लड़की के अपहरण को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में आदित्य रंजन को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झझरा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

