सारण पुलिस ने अवैध शराब के साथ 9 लोगों को किया गिरफ्तार
सारण, 04 अगस्त (हि.स.)। नशा मुक्त सारण अभियान के तहत सारण पुलिस को अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ एक सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 1268.8 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 83 लीटर देसी, 318.80 लीटर विदेशी शराब और 867 लीटर स्पिरिट बरामद करने के साथ एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। शराब की तस्करी और भंडारण में शामिल 09 कारोबारियों को मौके से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नशाबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

