बक्सर के कोईरपुरवा में महिलाओं ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
बक्सर, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प अभियान के तहत उनके जन्मदिन के अवसर पर बक्सर के कोईरपुरवा में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर परिषद बक्सर की पूर्व चेयरमैन मीना सिंह ने किया।
भाजपा की सक्रिय सदस्य रामधारी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिवचर्चा से हुआ। महिलाओं ने शिव के भजन प्रस्तुत किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ के नारे लगाकर उन्हें बधाई दी। इसके बाद सभी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने तथा राष्ट्र की सेवा में निरंतर योगदान देने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में शिवचर्चा कर रही महिला टीम के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी, पुष्पा देवी, बूथ अध्यक्ष रंजू देवी, राजकुमारी देवी, ममता देवी और कंचन देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

