प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कचहरी दुर्गा मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कचहरी दुर्गा मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन


प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कचहरी दुर्गा मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन


सीवान, 17 सितंबर (हि.स.)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी सीवान की ओर से कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हवन कुंड में आहुति देकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया। हवन-पूजन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना महत्वपूर्ण पड़ाव है।

जन्मदिन के अवसर पर जिले में सेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना का उदाहरण है। हवन-पूजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन के साथ देश की उन्नति की भी कामना की।

पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा संघर्ष, सेवा और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़ी रही है। जन्मदिन पर आयोजित हवन-पूजन कार्यकर्ताओं की शुभकामना और श्रद्धा का प्रतीक है।

भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण की भावना के साथ मना रहे हैं।

सीवान में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनसेवा का संदेश दिया जा रहा है। हवन के दौरान देश की सुख-समृद्धि, शांति और प्रगति के लिए भी प्रार्थना की गयी।

कार्यक्रम में संजय पाण्डेय, प्रमिल कुमार गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी आदित्य कुमार पाठक, पंकज किशोर सिंह, सुभाष सिंह कुशवाहा, अजित चौरसिया, रंजना श्रीवास्तव, सुमित भारद्वाज, वीरेंद्र गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, प्रिंस चौहान, राजन साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story