बसंतपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

WhatsApp Channel Join Now
बसंतपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका


बसंतपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका


सुपौल, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बसंतपुर प्रखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि से आम जनता, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण दैनिक जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने सरकार से तुरंत पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी करने की मांग की।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा और केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में राहत नहीं दी गई तो पार्टी आगे भी आंदोलन तेज करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story