पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की 9.34 करोड़ की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित

WhatsApp Channel Join Now
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त की 9.34 करोड़ की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरित


अररिया 30 अक्टूबर(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के तहत 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में राशि हस्तांतरित की गई। इस मौके पर शुक्रवार को अररिया कृषि विज्ञान केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन सांसद प्रदीप कुमार सिंह और जिला कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।मौके पर किसानों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कर रुबरु कराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास के साथ सबके विश्वास में विश्वास रखते हैं।यही कारण है कि हर वर्ग के लिए अलग अलग योजना चलाकर हरेक वर्ग को मजबूती प्रदान करने की दिशा में काम करते है।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि किसानों के हित में शुरू की गई यह योजना किसानों के लिए आज वरदान साबित हुई है और भारत के बड़ी संख्या में किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769537 Articles

Share this story