पीएम आवास में तेजी, मजदूरी भुगतान और वृक्षारोपण पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
पीएम आवास में तेजी, मजदूरी भुगतान और वृक्षारोपण पर जोर


बेतिया, 01 अगस्त (हि.स.)। लौरिया प्रखंड सभागार में शनिवार को डीआरडीए निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। द

उन्हाेंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का पूरा लाभ मिले और कोई भी योग्य व्यक्ति वंचित न रहे। मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने को कहा, ताकि निर्माण कार्य प्रभावित न हो।

बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया। वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए बीबीजी राम जी योजना के तहत अधिक पौधारोपण एवं पौधों के संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक कुमार झा, आवास कर्मी एवं रोजगार सेवक मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story