सीवान में “समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
सीवान में “समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ


सीवान में “समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ


सीवान, 10 अप्रैल (हि.स.)। सीवान शहर के बुनिया मोड़ के पास ललन कॉम्प्लेक्स स्थित “समैस प्वाइंट बैडमिंटन एकेडमी” का शुभारंभ जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट एवं बैडमिंटन खेल कर उद्घाटन किया.

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने इस पहल को स्वास्थ्य और युवा विकास के लिए बेहद उपयोगी बताया. उन्होंने कहा कि यह अकादमी न केवल खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर देगी, बल्कि आम लोगों के लिए भी फिटनेस और स्वास्थ्य सुधार का एक अच्छा माध्यम बनेगी.

उन्होंने बताया कि अकादमी में आधुनिक सुविधाओं से लैस बैडमिंटन कोर्ट तैयार किया गया है, जहां स्थानीय खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकेंगे.वहीं जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र यादव ने इसे खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया।अधिकारियों के अनुसार, परिसर में आधुनिक बैडमिंटन कोर्ट और खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकेंगे और प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा.

एकेडमी के डायरेक्टर पवन कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि भारत सरकार के खेलो इंडिया अभियान से प्रेरित होकर “खेले सीवान–बढ़े सीवान” के उद्देश्य के साथ इस एकेडमी की शुरुआत की जा रही है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं सीवान में ही मिल सकें.

उन्होंने कहा कि खेल से जहां शारीरिक विकास होता है, वहीं व्यक्ति सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है. इसी सोच के साथ एकेडमी में खेलने के साथ-साथ सीखने वालों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि सीवान के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Share this story