फलदार वृक्षों से संवरेगा पर्यावरण: डॉ. चक्रपाणि हिमांशु

WhatsApp Channel Join Now
फलदार वृक्षों से संवरेगा पर्यावरण: डॉ. चक्रपाणि हिमांशु


भागलपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सह समतुल्य कैबिनेट मंत्री डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के पुत्र दिव्यांशु चक्रपाणि का 11वां जन्मदिन रविवार को स्थानीय सर्किट हाउस में सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधे लगाए गए, साथ ही केक काटकर और मिठाई बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फलदार पौधे पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने आस-पास फलदार पेड़ लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि हम घर पर ही शुद्ध और ताजा फल पा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। बगीचे में फलों के पेड़ लगाने से न केवल हरियाली बढ़ती है, बल्कि इसके कई आर्थिक और स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

पूर्व जिला परिषद सदस्या प्रीति कुमारी ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि वृक्षों से मानव और जीव-जंतुओं दोनों को स्वादिष्ट और पौष्टिक फल मिलते हैं, जो जीवन के संतुलन के लिए जरूरी हैं। जन्मदिन और पौधारोपण के इस विशेष कार्यक्रम में गौतम बैनर्जी, अंकित कुमार, संजय कुमार, नितीश कुमार, गुड्डू कुमार, बबलू कुमार, रोशन कुमार, राहुल कुमार, प्रेम कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और दिव्यांशु को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story