विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ पौधारोपण


विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ पौधारोपण


सारण, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार समाहरणालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी सोनू कुमार तथा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय स्वीटी सिंह ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी उठानी होगी। वृक्ष न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भूजल स्तर को बनाए रखने और पृथ्वी के तापमान को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि एक पेड़ को पालकर बड़ा करना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अमूल्य उपहार होगा।

कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने भी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने जिले में हरित आवरण बढ़ाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story