विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जवानों ने सरहद पर किया वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जवानों ने सरहद पर किया वृक्षारोपण


विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी जवानों ने सरहद पर किया वृक्षारोपण


अररिया 05 जून(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बटालियन मुख्यालय सहित सभी बाह्य सीमा चौकी और भारत नेपाल सीमा पर शुक्रवार को अभियान चलाकर वृक्षारोपण किया।

एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया।जवानों के द्वारा सैकड़ों फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बताया कि बटालियन के द्वारा कुल एक हजार पच्चीस पौधों का रोपण करने के साथ उसे जीवित रखने के लिए जवानों को जिम्मेवारी सौंपी गई है।उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन के बीच अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण से ही जैव संतुलन बरकरार रहने की बात कही।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के अलावे उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट,संदीक्षा सदस्यों ,स्कूली बच्चों, ग्रामीण व अन्य बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story