एक पेड़ मां के नाम के तहत सांसद ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp Channel Join Now
एक पेड़ मां के नाम के तहत सांसद ने किया वृक्षारोपण


अररिया 05 जून(हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने शुक्रवारा को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे को जल अर्पित कर उसके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

सांसद श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व के आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के क्षरण को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक पेड़ मां के नाम अभियान मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव भी स्थापित करता है।

सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिवस तक सीमित न रहे, बल्कि इसे जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story