छपरा में 20 मई को लगेगा नियोजन कैंप, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
सारण, 16 मई (हि.स.)। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा कार्यालय परिसर में आगामी 20 मई को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 04:00 बजे तक चलेगा। इस कैंप में रिशव ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मारुति सुजुकी, नेक्सा और हीरो मोटोकॉर्प शोरूम के लिए छपरा कार्यस्थल हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसमें रिलेशनशिप मैनेजर के दस पद, जिसके लिए योग्यता स्नातक, बाइक व ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से चाहिए, टेक्नीशियन/हेल्पर के आठ पद के लिए योग्यता आईटीआई डिप्लोमा तथा टेली-कॉलर रिसेप्शनिस्ट के पांच पद हेतु योग्यता स्नातक व कंप्यूटर ज्ञान के साथ चाहिए कुल 23 पदों पर होगी भर्ती। आवेदकों की आयु सीमा 22 से 32 वर्ष निर्धारित है।
चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 15,000 रुपए तक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआईसी, व इंसेंटिव की सुविधा मिलेगी। कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है, जिसकी सुविधा कैंप स्थल प्रेमनगर, साढा, बाजार समिति प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट पर भी उपलब्ध रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

