सरकारी आवास से पिस्टल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी आवास से पिस्टल चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार


अररिया 06 नवम्बर(हि.स.)। जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने सरकारी आवास से पिस्टल चोरी के मामले में एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राजा कुमार ठाकुर उर्फ संतोष मंगला है।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, फारबिसगंज थाना कांड संख्या 603/20 के तहत दर्ज मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 एवं 411 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। आरोपी राजा कुमार ठाकुर उर्फ संतोष मंगला वार्ड संख्या आठ फारबिसगंज का निवासी है।सरकारी आवास से पिस्टल चोरी के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story