सारण में आठ साल से फरार वांछित अभियुक्त पिरमोहम्मद गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
सारण में आठ साल से फरार वांछित अभियुक्त पिरमोहम्मद गिरफ्तार


सारण, 20 जुलाई (हि.स.)। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान एकमा थाना पुलिस ने लूट कांड में पिछले आठ वर्षों से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त पिरमोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में गिरफ्तार अभियुक्त पिरमोहम्मद भगवानबाजार थाना क्षेत्र के कुष्ट कॉलोनी का निवासी है। वह एकमा थाना कांड संख्या-31/18 में लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिस पर भगवानबाजार थाने में बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। एकमा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के बाद अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story