कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, महिला समेत पाँच घायल, कार के उड़े परखच्चे

WhatsApp Channel Join Now
कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, महिला समेत पाँच घायल, कार के उड़े परखच्चे


कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, महिला समेत पाँच घायल, कार के उड़े परखच्चे


सुपौल, 26 नवंबर (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 106 पर हरिहरपट्टी समीप बुधवार को कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घायलों में कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घायलों में कार चालक सहित हरिहरपट्टी निवासी बिजेंद्र साह, बिनोद साह, कन्हैया साह और पिंकी देवी बताए गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी पिपरा पहुंचाया गया।जहाँ अस्पताल में मौजूद चिकित्सक श्लेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पिपरा बाजार की तरफ से तेज रफ्तार कार राघोपुर की ओर जा रही थी। उसी दौरान हरिहरपट्टी के समीप सर्विस रोड से ट्रैक्टर एनएच पर चढ़ रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद NH-106 पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story