खेत पटवन के दौरान करंट से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

WhatsApp Channel Join Now
खेत पटवन के दौरान करंट से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


खेत पटवन के दौरान करंट से 14 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


सुपौल, 23 फ़रवरी (हि.स.)। जिला स्थित पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर 7 में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए 14 वर्षीय अंकुश कुमार की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ओमप्रकाश मंडल का पुत्र था। वह खेत में मोटर पंप से पटवन करने गया था। पाइप बिछाने के बाद जब वह मोटर पंप में बिजली का तार जोड़ रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। उस समय आसपास कोई मौजूद नहीं था।

गांव की एक महिला घास लेकर वहां से गुजर रही थी, तभी उसकी नजर पड़ी। उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक अंकुश की मौत हो चुकी थी।

अंकुश दो भाइयों में सबसे छोटा था और गांव के ही विद्यालय में नवमी कक्षा का छात्र था। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story