पिपरा में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष ने आम लोगों के साथ की पहली बैठक
सुपौल, 11 जून (हि.स.)। जिले के पिपरा में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष किशोर कुमार पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. गुरुवार को थाना परिसर में प्रखंड क्षेत्र के तमाम जन प्रतिनिधि, गणमान्य और आम नागरिक के साथ नव पदस्थापित थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने एक बड़ी बैठक की।
बैठक में सीओ उमा कुमारी और नगर अध्यक्ष मनोज सिंह मन्नू सहित थाना के अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में प्रखंड के जनप्रतिनिधि और आम गणमान्य लोगों ने क्षेत्र की तमाम समस्याओं अतिक्रमण, सूखा नशा, सड़क जाम, जमीन विबाद, अपराधिक घटनाओं सहित विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा की गई और नए थानाध्यक्ष किशोर कुमार से इस दिशा में समुचित पहल करने की अपील की।
जिसके बाद अपने सम्बोधन में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम रहे, आपराधिक घटनाओं पर विराम लगाने की दिशा में समुचित पहल की जाएगी, इसके अलावे जो भी समस्याएं आएगी कानून और नियम के दायरे में उसका निवारण किया जाएगा।
थानाध्यक्ष के इस आश्वासन के बाद मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि नए थानाध्यक्ष के पदस्थापन से पिपरा थाना क्षेत्र के लोगों में न्याय के साथ शांति और सुरक्षा की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गाण्यमय लोग उपस्थित थेl
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

