पिपरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
पिपरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित


पिपरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित


सुपौल, 20 अगस्त (हि.स.)। पिपरा प्रखंड मुख्यालय स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के सफल क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, पिपरा ने की। इसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पिपरा विद्युत विभाग की टीम ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि योजना के तहत घरों की छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने पर सरकार की ओर से आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवाट क्षमता के संयंत्र पर ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर सिस्टम पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। विद्युत विभाग की टीम ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के साथ उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना तथा ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

बैठक में पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जोड़ने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पिपरा अमरेंद्र पंडित, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पिपरा, कनीय अभियंता मनोज कुमार सहित विद्युत विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story