पिपरा पहुंचे विधायक रामविलास कामत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात; घायल युवक का जाना हालचाल

WhatsApp Channel Join Now
पिपरा पहुंचे विधायक रामविलास कामत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात; घायल युवक का जाना हालचाल


पिपरा पहुंचे विधायक रामविलास कामत, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात; घायल युवक का जाना हालचाल


सुपौल, 10 नवंबर (हि.स.)। पिपरा के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक रामविलास कामत मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पिपरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं तथा विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

विधायक के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक सड़क दुर्घटना में घायल अमहा निवासी अर्जुन कामती उर्फ संत जी से मिलने पहुंचे। उन्होंने इलाजरत घायल युवक का हालचाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत कर घटना एवं उपचार की जानकारी ली।

विधायक ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए चिकित्सकों से भी बातचीत की तथा घायल युवक के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने की बात कही। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने सभी की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। मौके पर डॉ. बीबी सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, कन्हैया कुमार सिंह, उद्यानंद विश्वास, रामचंद्र चौधरी, अंजनी कुमार, बबलू कुमार, रंजन कुमार, अमरेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story