पिपरा में जदयू की बैठक संपन्न, 24 नवंबर के नीतीश संवाद सह सुशासन दिवस की तैयारी पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
पिपरा में जदयू की बैठक संपन्न, 24 नवंबर के नीतीश संवाद सह सुशासन दिवस की तैयारी पर चर्चा


सुपौल, 20 नवंबर (हि.स.)। आगामी 24 नवंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले नीतीश संवाद सह सुशासन दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पिपरा स्थित निरीक्षण भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं और उनकी सक्रियता से ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

इस दौरान संगठन विस्तार के क्रम में मुनिन्द्र कुमार झा को पुनः सर्वसम्मति से पिपरा प्रखंड जदयू युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

मौके पर मुनिन्द्र कुमार झा ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। युवाओं को संगठन से जोड़ना, संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करना तथा 24 नवंबर को आयोजित नीतीश संवाद सह सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।

बैठक में पिपरा विधायक रामविलास कामत, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, जिला जदयू युवा अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, हरेकांत झा, खुर्शीद आलम, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष उद्यानंद विश्वास, रंजीत मंडल, बम कामत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 24 नवंबर के कार्यक्रम को सफल बनाने तथा जिले में जदयू संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780316 Articles

Share this story