पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत


सुपौल, 20 नवंबर (हि.स.)। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा चौक के पास 17 नवंबर की शाम पिकअप वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एक निजी क्लीनिक पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की गढ़िया पंचायत के जरेला वार्ड नंबर-2 निवासी सुरेंद्र राम के करीब 16 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, श्रवण अपनी मौसी के घर आया हुआ था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पिपरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया। पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे में दो युवकों की मौत से इलाके में शोक का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780381 Articles

Share this story