डॉ पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट लंदन ने कैंसर में सेवा के लिए किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
डॉ पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट लंदन ने कैंसर में सेवा के लिए किया सम्मानित


पश्चिम चंपारण(बगहा),16अप्रैल(हि.स.)। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत बगहा वन विकास भारती के कैंसर चिकित्सक डॉ पदम भानु सिंह को हाउस ऑफ पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया है।

इसकी जानकारी उनके पिता अरूण सिंह ने दी है। उन्होंने बताया है कि विगत 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित इंटरनेशनल होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में दुनिया भर से आए चुनिंदा 150 विशेषज्ञों के बीच डा.पदम भानु सिंह ने अपने शोध और अनुभवों को साझा किया। इस प्रतिष्ठित मंच पर उन्होंने कैंसर डिजीज पर आधारित अपना रिसर्च केस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे काफी सराहना मिली।

इस अवसर पर ब्रिटिश सांसद लार्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा उन्हें उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए सम्मानित किया गया। डा.पदम भानु सिंह की इस उपलब्धि से न केवल बिहार बल्कि पूरे प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। यह सम्मान उनके वर्षों के शोध, समर्पण और होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में योगदान का परिणाम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story