चोरी को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल

WhatsApp Channel Join Now
चोरी को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल


भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। बांका जिले के चक्काडीह गांव गांव में चोरी के आरोप को लेकर हिंसक मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए रविवार को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर मणिकांत यादव के घर में चोरी की घटना हुई थी। जिसके बाद उन्होंने कमल किशोर यादव के परिवार पर चोरी का आरोप लगा दिया।

बताया जा रहा है कि कमल किशोर यादव का पुत्र संजीव यादव उसका भाई धर्मवीर यादव और मां सोनी देवी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी मणिकांत यादव अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचे और संजीव यादव पर चाकू और फरसा से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे धर्मवीर यादव और सोनी देवी भी घायल हो गए।

घटना के बाद घायलों ने बांका थाना को सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस देर से मौके पर पहुंची और पहले इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद सभी घायलों को बांका अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story