लू से उपचार का फिजियोथैरेपी एक बड़ा माध्यमः डॉ विकास

WhatsApp Channel Join Now
लू से उपचार का फिजियोथैरेपी एक बड़ा माध्यमः डॉ विकास


नवादा, 26 मई (हि.स.)। जाने-माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉ विकास कुमार ने कहा है कि लू से बचाव का एक बड़ा माध्यम फिजियोथैरेपी भी है । लू प्रभावित लोग फिजियोथैरेपी विधि से भी अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं ।

मंगलवार को नवादा में गर्मी लू से बचाव पर आधारित एक कार्यशाला नवादा के आदर्श फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित की गई । जिसमें डॉक्टर विकास अपना विचार व्यक्त कर मरीज को लू से बचाव के तरीकों की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लू से बहुत जाने जा रही है। इसमें लोगों को जानकारी का बहुत अभाव होता है ।गर्मी तथा हीट स्ट्रोक से बचने के लिए पानी ज्यादा पीना ,सूती का हल्का कपड़ा पहनना बेहद जरूरी है। खादी वस्त्र हीट स्ट्रोक से बचाव का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक के कारण लोगों के शरीर में पानी,सोडियम की कमी हो जाती है ।

सोडियम की कमी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सावधानी के अभाव में जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि लू प्रभावित लोगों की मांसपेशियों में भी अकड़न होती है ।जिससे फिजियोथैरेपी विधि से उसे ठीक किया जा सकता है ।उन्होंने कहा कि लू से बचाव का थेरेपी भी एक बड़ा माध्यम है ।इसे प्रायोगिक तौर पर अपना कर जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story