बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पीएचइडी मंत्री संजय सिंह ने की पूजा-अर्चना
Aug 3, 2026, 20:27 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। सोनपुर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शाम 5:00 बजे बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री संजय सिंह ने प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का दर्शन, पूजन और वंदन कर प्रदेश तथा राष्ट्र के कल्याण, सुख-समृद्धि और जनहित की कामना की।
इस अवसर पर हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ने मंदिर परिसर में मंत्री का यथोचित सत्कार एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। पूजा-अर्चना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राकेश कुमार सिंह सहित कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

