पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने डीएस पेट्रोल पंप में पहला सीएनजी स्टेशन का किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार बबलू ने डीएस पेट्रोल पंप में पहला सीएनजी स्टेशन का किया उद्घाटन


अररिया, 26 दिसम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज के ढोलबज्जा स्थित डीएस पेट्रोल पंप में जिले का पहला सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ गुरुवार को समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने फीता काट कर किया। इस दौरान सीएनजी से भरे गैस विश्व का पहला सीएनजी बाइक बजाज फ्री डॉम बाइक भी चलाई।

इस मौके आये अतिथियों को बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा की देश मे प्रदूषण का मुख्य कारण पर्यावरण के साथ साथ डीजल व पेट्रोल है।तो वही दूसरा कारण दिल्ली के आसपास पराली जलाना भी है,जिससे प्रदूषण फैलता है।उन्होंने कहा कि प्रदूषण का सबसे बड़ा फर्क दो महीने के लॉकडाउन में पता चला होगा। लॉकडाउन के दो महीने में बॉडर इलाके के लोगों को फारबिसगंज अररिया और वीरपुर से बड़ा सा पहाड़ दिखता था। वही फोरलेन से जब हम पटना जाते थे तो दरभंगा से भी स्पष्ट पहाड़ दिखता था। लेकिन अब नहीं दिखता है। इसका मुख्य कारण पल्यूशन डीजल पेट्रोल प्रदूषण है।

उन्होंने कहा ये डीजल पेट्रोल इतना हानिकारक है,जिसका कोई वर्णन नहीं है।जिसको लेकर हमारे प्रधानमंत्री ने इसको फोकस करने का किया है।जहां वैकल्पिक गैस के रूप में सीएनजी को लाया है,जिससे हम स्वस्थ रह सके।उन्होंने कहा की सीएनजी का बड़ा फायदा सिर्फ प्रदूषण लेबल ही नहीं बल्कि सीएनजी का दाम कम के साथ इसका माइलेज भी ज्यादा है।इसके अलावे सीएनजी से इंजन का पार्ट भी कम खराब होता है। उन्होंने सीएनजी के उपयोग से पर्यावरण संकट और प्रदूषण से निजात मिलने की बात कही।

मौके पर आईओसीएल सीएनजी के सीनियर मैनेजर संदीप कुमार जायसवाल,सतेंद्र कुमार सिंह,सुधीर सिंह,अरुण कुमार सिंह,युवा समाजसेवी सह व्यवसायी इजहार अंसारी,वाहिद अंसारी,राहिल खान,रजनीकांत मिश्रा,प्रकाश बजाज ग्रुप के चैयरमैन विजय प्रकाश,भाजपा नेता बिमल सिंह,जदयू प्रदेश सचिव रमेश सिंह,अक्षय सिंह,पूर्व विधायक देवयंती यादव,नप मुख्य पार्षद वीणा देवी,नप की उप मुख्य पार्षद नूतन भारती,नगर पार्षद उमाशंकर उर्फ बुलबुल यादव,नौशाद आलम,ब्रजेश कुमार राय,पवन कुमार सिंह,संजीव शेखर, राम कुमार भगत,पूर्व पंसस मनोज कुमार मंडल,अरुण मेहता,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सह नगर पार्षद चांदनी सिंह,भाजपा जिला महामंत्री प्रताप नारायण मंडल,भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज पासवान,प्रवीण कुमार,भाजपा नेत्री नीलिमा साह सहित अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story