वीरपुर में पेट्रोल संकट, चार पेट्रोल पंप बंद; 130–140 रुपये में कालाबाजारी की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
वीरपुर में पेट्रोल संकट, चार पेट्रोल पंप बंद; 130–140 रुपये में कालाबाजारी की चर्चा

वीरपुर में पेट्रोल संकट, चार पेट्रोल पंप बंद; 130–140 रुपये में कालाबाजारी की चर्चा

वीरपुर में पेट्रोल संकट, चार पेट्रोल पंप बंद; 130–140 रुपये में कालाबाजारी की चर्चा

सुपौल, 18 अप्रैल (हि.स.)। जिले के वीरपुर नगर क्षेत्र में पेट्रोल की कमी को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति बन गई है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आसपास स्थित चार पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण ताले लटके हुए हैं।

पेट्रोल पंप बंद होने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल की कमी का फायदा उठाकर कुछ स्थानों पर 130 से 140 रुपये प्रति लीटर तक की दर से कालाबाजारी किए जाने की चर्चा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर स्थिति को सामान्य करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।बताया जा रहा है कि पेट्रोल की नियमित आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन से पेट्रोल पंपों पर जल्द आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story