सीवान में दशहरा मेले के दौरान आग का तांडव, एक दर्जन झुलसे

WhatsApp Channel Join Now
सीवान में दशहरा मेले के दौरान आग का तांडव, एक दर्जन झुलसे


सीवान में दशहरा मेले के दौरान आग का तांडव, एक दर्जन झुलसे


सीवान में दशहरा मेले के दौरान आग का तांडव, एक दर्जन झुलसे


सीवान में दशहरा मेले के दौरान आग का तांडव, एक दर्जन झुलसे


सीवान, 21 अक्टूबर (हि.स.)। बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार की रात दशहरा पूजा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में पेट्रोल से करतब दिखाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आए कलाकार ने बचने की कोशिश में पेट्रोल दर्शकों की ओर फेंक दिया, जिससे करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे छह लोगों को पहले बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल, सीवान में भर्ती कराया गया। इनमें चार की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं, आधा दर्जन से अधिक अन्य लोगों के भी मामूली रूप से झुलसने की सूचना है। उनका इलाज स्थानीय स्तर पर और सीवान के निजी अस्पतालों में चल रहा है।

हादसे में बड़हरिया थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी दिलीप साह का 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, मुन्ना प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार, उमेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, माया साह का 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, गणेश साह का 10 वर्षीय पुत्र रसूला और छक्का टोला निवासी प्रमोद महतो का 15 वर्षीय पुत्र पवन कुमार झुलस गए। सूरज, अनीश, राहुल और पवन की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दशहरा मेले में कुछ कलाकार पेट्रोल की मदद से आग के करतब दिखा रहे थे। इसी दौरान एक कलाकार आग की चपेट में आ गया। खुद को बचाने की कोशिश में उसने पेट्रोल दर्शकों की ओर फेंक दिया। इससे आग दर्शकों तक पहुंच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

अचानक आग फैलने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोग घायलों को बचाने और अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

दशहरा पूजा के कार्यक्रम के दौरान पेट्रोल से आग के करतब दिखाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक आयोजन में ज्वलनशील पदार्थों के इस्तेमाल के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने पर इस तरह की घटनाएं गंभीर रूप ले सकती हैं।

गुरुवार की सुबह एसपी भारत सोनी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764148 Articles

Share this story