बाढ़-कटाव की चिंता से दिलाई जाएगी स्थाई मुक्ति : ईं शैलेंद्र

WhatsApp Channel Join Now
बाढ़-कटाव की चिंता से दिलाई जाएगी स्थाई मुक्ति : ईं शैलेंद्र


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। बिहार राज्य में पथ निर्माण विभाग द्वारा अब तक ट्रेडिशनल तरीके में सड़क बनाती आ रही है। मैं खुद भी सिविल इंजीनियर हूं। अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता में बेहतर दक्षता के साथ कार्य होगा। उक्त बातें गुरूवार को राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विस विधायक ईं शैलेंद्र ने एनडीए कार्यालय में कही।

मंत्री ईं शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर विस में बीरबन्ना से सोनवर्षा दुमुंही चौक तक और लत्तीपुर से जहान्वी चौक तक सड़क चौड़ीकरण होगा। वहीं योजना तैयार किया जा रहा है कि गंगा फ्लड फाईटिंग कारपारेशन के द्वारा 450 करोड़ की लागत से नरकटिया-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध को बाढ़-कटाव की चिंता से स्थाई मुक्ति दिलाया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि योजना के अनुसार यहां मरीन ड्राईव और जहान्वी चौक/राघोपुर के पास रीवर फ्रंट बनाएगें। इन योजनाओं को लेकर प्राथमिक पहल शुरू कर दी गई है। वहीं मंत्री ईं शैलेंद्र ने कहा कि बिहपुर-लत्तीपुर-महादेवपुर घाट तक रेलवे की जमीन को बिहार सरकार को हस्तांतरित कर सीधे बिहपुर में फोरलेन एनएच 106 और एनएच 31 से जोड़ देगें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story