प्रथम चरण के सभी सीटों पर बिहार की जनता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए उत्साहित: राजेश राठौड़

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 5 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गुरुवार को बिहार के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्र में मतदान होने जा रहे हैं। जिसमें लगभग सभी विधानसभा क्षेत्र में बिहार के मतदाता इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित है। बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजेश राठौड़ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सभी 121 विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मजबूती से चुनाव जीत रहे हैं बिहार के मतदाता का देश के सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के वादों तथा प्रदेश के सबसे सुयोग्य, युवा एवं ऊर्जावान नेता तेजस्वी यादव के इरादों पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा की 2025 के इस चुनावी वैतरिणी में बिहार में 20 वर्षों से चली आ रही कुशासन की सरकार की नैया का डूबना तय है। उन्होंने कहा कि 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों की जनता भली-भांति यह जानती है कि पिछले 20 वर्षों से एनडीए के शासनकाल में भ्रष्टाचार रूपी सुरसा ने किस प्रकार से उनके जीवन के सुख-चैन को निगल लिया है।

उन्होंने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो अपने प्रण पत्र के आधार पर आने वाले 5 सालों में बिहार की जनता तथा प्रदेश के राजनीतिक-सामाजिक वातावरण का कायाकल्प कर देगी। उन्होंने कहा कि प्रण पत्र में हमारे नेता राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव के द्वारा जो घोषणाएं की गई हैं। उसे चुनाव के बाद सरकार बनते ही पूर्ण किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story