पेंशनर समाज की बैठक में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को दी गई श्रद्धांजलि,चार ने ग्रहण की सदस्यता
अररिया 05 सितम्बर(हि.स.)। बिहार पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक स्थानीय पेंशनर भवन में शनिवार को आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने किया, जबकि मंच का सफल संचालन उपसभापति सह मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान ने किया।
बैठक की शुरुआत शिक्षक दिवस पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अवसर पर कई वक्ताओं ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के चरित्र चित्रण की भी चर्चाएं की गई। सचिव मधुसूदन मंडल ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नए सदस्य के रूप में वयोवृद्ध गरीब दास, पुलिस अवर निरीक्षक से सेवानिवृत देवीगंज निवासी रविन्द्र कुमार, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक कृष्णानंद झा, ऊर्दू राज्यभाषा विभाग से सेवानिवृत करीम अंसारी ने सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों को फूलमाला और प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस होने पर पेंशनर समाज के द्वारा सभापति उमेश प्रसाद वर्मा, सचिव मधुसूदन मंडल, कोषाध्यक्ष शांति कुमारी एवं सिमराहा निवासी दयानन्द यादव को अंगवस्त्र, फूलमाला दे कर सम्मानित किया गया। वहीं विनोद कुमार तिवारी ने हरिशंकर झा, अरुण कुमार मिश्र को अंगवस्त्र और फूलमाला देकर सम्मानित किया। राजस्व विभाग से सेवानिवृत सदस्य प्रमोद कुमार सिंह ने उपस्थित सभी सदस्यों को कलम दे कर सम्मानित किया। कार्यकारिणी के सदस्य रामप्रकाश यादव के द्वारा मिठाई खिलाकर सबों का मुंह मीठा कराया।
पेंशनर समाज के सदस्य जीवछ यादव, सच्चिदानंद सिंह, शंभूनाथ ठाकुर, बिनोद कुमार गुप्ता की पत्नी सुनीता रानी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर उनकी आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
मौके पर उपसभापति सच्चिदानंद मेहता, संयुक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी, सूर्यकांत ठाकुर, जगन्नाथ मंडल, जीवूत नारायण कुंवर, रायमंड सोरेन, रामनारायण झा, प्रमोद कुमार सिंह, शोभाचंद साह, सत्यदेव प्रसाद यादव, दामोदर यादव, ओमप्रकाश देव, रामानंद झा, बातेश नाथ झा, प्रमोद कुमार झा, कृत्यानंद झा, योगनारायण दास, हेमंत यादव, हर्षनारायण दास, रावणेश्वर प्रसाद, पृथ्वी चंद दास, निर्मला कुमारी, रविन्द्र कुमार, किशोर कुमार यादव, नारायण दास, गौरीशंकर प्रसाद, प्रमिला देवी प्रमोद कुमार दास, इंदुशेखर सिंह आदि दर्जनों लोग शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

