पेंशनर समाज की विशेष बैठक में सामाजिक कार्यों में भागीदारी का लिया गया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
पेंशनर समाज की विशेष बैठक में सामाजिक कार्यों में भागीदारी का लिया गया संकल्प


अररिया 15 जुलाई(हि.स.)। बिहार पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की विशेष बैठक बुधवार को कार्यकारणी के सदस्य विनोद कुमार तिवारी के संयोजन में स्थानीय पेंशनर समाज कार्यालय में उप सभापति सच्चिदानंद मेहता की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का संचालन मीडिया विद्यानंद पासवान तथा राम प्रसाद यादव ने किया।

बैठक में सर्वप्रथम पेंशनर समाज के विकास और समस्याओं के साथ सामाजिक कार्यों में पेंशनरों की भागीदारी का संकल्प लिया गया।समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने के साथ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी करने पर बल दिया गया।

बैठक में अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर भी जोर दिया गया।बैठक में प्रमोद कुमार सिंह,हेमंत यादव,हर्षनारायण दास,अरूण कुमार मिश्र, ललित सिंह,जगरनाथ मंडल,मधुसूदन मंडल, बृजकिशोर यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story