पेंशन उत्सव’ के तहत भागलपुर के 2.92 लाख पेंशनधारियों के खातों में 33.67 करोड़ रुपये का अंतरण

WhatsApp Channel Join Now
पेंशन उत्सव’ के तहत भागलपुर के 2.92 लाख पेंशनधारियों के खातों में 33.67 करोड़ रुपये का अंतरण


भागलपुर, 10 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई पेंशन राशि का अंतरण किया गया।

इस अवसर पर भागलपुर जिले के 2,92,094 पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह अगस्त, 2026 की कुल 33 करोड़ 67 लाख 64 हजार 900 रुपये की पेंशन राशि सीधे हस्तांतरित की गई। पेंशन राशि में हुई इस वृद्धि से जिले के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगजनों एवं अन्य जरूरतमंद लाभार्थियों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा गया। राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर को ‘पेंशन उत्सव’ के रूप में मनाया गया। इसका उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को सम्मान, सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान करने का संदेश देना है।

भागलपुर समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि राकेश सहित कई वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। उपस्थित लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों का स्वागत करते हुए पेंशन राशि में वृद्धि को गरीब, वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story