जिले के 2.72 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला 40.79 करोड़ रूपये का मिला लाभ

WhatsApp Channel Join Now
जिले के 2.72 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला 40.79 करोड़ रूपये का मिला लाभ


अररिया 10 जुलाई(हि.स.)।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पेंशनधारियों के खाते में राशि हस्तांतरित की।जिसमें जिला के 2.72 लाख से अधिक पेंशनधारियों को मिला 40.79 करोड़ रूपये का लाभ मिला। राज्य सरकार द्वारा इस पेंशन उत्सव मनाते हुए लाभार्थियों के खाते में राशि हस्तांतरित की।

आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम विनोद दूहन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी भी जुड़े रहे।

जिले में मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1 लाख 50 हजार 245 लाभार्थियों के खातों में 17 करोड़ 68 लाख 38 हजार 700, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 67 हजार 109 लाभार्थियों को 14 करोड़ 76 लाख 39 हजार 800, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10 हजार 966 लाभार्थियों को 1 करोड़ 24 लाख 48 हजार 500, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 18 हजार 835 लाभार्थियों को 4 करोड़ 14 लाख 37 हजार, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 23 हजार 863 लाभार्थियों को 2 करोड़ 71 लाख 54 हजार 300 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1 हजार 95 लाभार्थियों को 24 करोड़ 9 हजार की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस प्रकार जिले के कुल 2,72,113 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 40 करोड़ 79 लाख 27 हजार 300 की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story