महावीरी झंडा शोभायात्रा जुलूस को लेकर शांति समिति की बैठक
अररिया 09 सितम्बर(हि.स.)।फारबिसगंज में रामायण परिषद की स्थापना और श्री सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी के वार्षिकोत्सव पर आगामी 13 सितम्बर को निकलने वाला महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों और जुलूस में शामिल होने वाले विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के अखाड़े के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अभय कुमार तिवारी ने की।
बैठक में जुलूस के शांतिपूर्ण और सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में निकलने पर सहमति प्रदान की गई और दोनों समुदाय के लोगों से सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की गई।बैठक में बदहाल सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने,शहर की साफ सफाई से लेकर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर विचार विमर्श किया गया।जिसमें बैठक में शामिल लोगों ने अपनी राय रखी।बैठक में अनुमंडल प्रशासन ने दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारियों और बलों की तैनाती के साथ पूरे जुलूस का वीडियोग्राफी करने और शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से नियंत्रण करने की बात कही।अनुमंडल प्रशासन ने स्पष्ट स्वर में कहा कि किसी भी सूरत में उपद्रवियों और आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।जुलूस के दौरान उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस बलों और अधिकारियों की तैनाती होने की बात कही गई।वहीं नगर परिषद से जुलूस से पूर्व निर्धारित मार्ग से अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में एसडीएम अभय कुमार तिवारी,एसडीपीओ,नप के ईओ मयंक कुमार,थानाध्यक्ष मनोज कुमार के साथ मुख्य पार्षद वीणा देवी,आयोजन समिति के सदस्य सच्चिदानंद मेहता, श्री राम सेना के संयोजक प्रदीप देव,प्रो.गणेश ठाकुर,वाहिद अंसारी,पंडित अर्जुन दूबे,पंडित अंगद भूषण दूबे,इजहार अंसारी,इजहार आलम,संजय कुमार शर्मा,मनोज सोनी, बिमल सिंह,जय कुमार,हेमंत सिखवाल,उमाशंकर यादव, करण कुमार पप्पू,रजत कुमार सिंह,इरशाद सिद्दीकी, मो. ग़ालिब,रमेश सिंह,नूर मास्टर गुलाबचंद ऋषिदेव,मनोज पांडेय,रियाज आलम, प्रकाश चौधरी, गजेंद्र सिंह, मो. दिलशाद,उद्यानंद यादव, शाकिर हुसैन,नसीम अहमद, कफिल अंसारी,बेलाल अली, मुस्तफा, सूरज चौधरी, प्रकाश पांडेय,हर्ष आनंद, कमलेश साह, सुभान अंसारी, बिट्टू, रविश अंसारी,ध्रुव दास, अरुण मंडल, अंकित कुमार, हाबिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

