18 मार्च को होगा पैक्स और बुनकर समिति का निर्वाचन, जिलाधिकारी ने की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
18 मार्च को होगा पैक्स और बुनकर समिति का निर्वाचन, जिलाधिकारी ने की बैठक


भागलपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को पैक्स निर्वाचन 2026 से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्वाचन कार्यक्रम का विवरण नामांकन की तिथि : 06.03.2026 एवं 07.03.2026 (प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक)

नामांकन पत्रों की समीक्षा : 09.03.2026 एवं 10.03.2026 (11:00 बजे से 3:00 बजे तक)

अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक आवंटन : 11.03.2026 (11:00 बजे से 3:00 बजे तक)

मतदान : 18.03.2026 (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक)

मतगणना : 18.03.2026

कुल 64 पैक्स और दो बुनकर समिति का निर्वाचन कराया जाना है। मिलाप बुनकर सहयोग समिति, नाथनगर तथा राजा सिल्क प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड, जगदीशपुर। बैठक में सभी प्रखंडों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story