सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एसएसबी मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित
अररिया 31 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की ओर से शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।कार्यक्रम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी मुख्यालय तथा समस्त सीमा चौकियों के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बल कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुई, जहां सभी बल कर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया।
जिसके बाद एसएसबी की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।वॉकथॉन, साइक्लोथॉन एवं बाइक रैली में युवाओं और आम नागरिकों ने भी भाग लेकर एकता एवं भाईचारे की भावना को जागृत करने का संदेश दिया।वॉकथॉन, साइक्लोथॉन और बाइक रैली ने क्षेत्र में देशभक्ति का अनूठा माहौल पैदा किया।
द्वितीय कमान अधिकारी प्रवीण कुमार ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान को याद करते हुए सभी बल कर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने और देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति पूरी निष्ठा से कर्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

